कम हुआ कोरोना का असर: 24 घंटे में मिले 68 हजार नए केस, 1.13 लाख ठीक हुए, 3880 मरीजों की मौत - bhaskarhindi.com
Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। एक्टिव केस की संख्या कम होने लगी है। रिकवरी रेट बढ़ा रहा है। हालांकि मौतों की संख्या में किसी प्रकार की कमी होती नजर नहीं आ रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में 68 हजार 362 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं,1 लाख 13 हजार 3 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 3 हजार 880 लोगों की मौत हो गई।
देश में अब तक देश में अब तक 2 करोड़ 95 लाख 10 हजार 60 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 81 लाख 52 हजार 207 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से 3 लाख 74 हजार 329 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 9 लाख 71 हजार 927 लोगों का इलाज किया जा रहा है। ये आंकड़ें सुबह सोमवार सुबह 8 बजे covidindia19.org पर अपडेट किए गए हैं।
देश में कोरोनावायरस की स्थिति
- 24 घंटे में कुल नए केस आए: 68,362
- 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.13 लाख
- 24 घंटे में कुल मौतें: 3,380
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.81 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.74 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.72 लाख
कोरोनावायरस अपडेट्स
- हरियाणा सरकार ने कुछ छूट के साथ राज्य में चल रहे कोविड लॉकडाउन को 21 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।
- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, आज बिहार में कोरोना के कुल संक्रमित मामले सिर्फ़ 6,000 के करीब रह गए हैं। हमारे कोविड अस्पतालों में 90% से ज्यादा बेड अब खाली हो गए हैं। हमने कोरोना की दूसरी लहर पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया है।
- बेंगलुरु के कर्नाटक में लॉकडाउन में मिल सकती है ढील, 11 जिलों में जारी रहेगी पाबंदी
- हैदराबाद में भारत बायोटेक कैंपस की सुरक्षा आज से संभालेगी CISF
- मुंबई में कोरोना पाबंदियों में आज से मिल सकती है छूट
- दिल्ली में अनलॉक 3 के तहत आज से सभी मार्केट, मॉल, रेस्त्रां खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
- लखनऊ में आज से शुरू होगा दुकानदारों से लेकर ऑटो रिक्शा और बस ड्राइवरों का वैक्सीनेशन
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3xmTaZl
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment