WB Assembly Election 2021: सातवें चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग, 36 सीटों पर कुल 268 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है। इस चरण में 36 सीटों पर कुल 268 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन 36 सीटों पर वोटिंग हो रही है, वे 5 जिलों में हैं। इनमें दक्षिण दिनापुर और मालदा जिले की 6-6, मुर्शिदाबाद की 11, कोलकाता की 4 और बर्दवान की 9 विधानसभा सीटें शामिल हैं। आठवें और आखिरी चरण में 35 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है। नतीजे 2 मई को आएंगे। वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लोगों से सातवें चरण में वोटिंग और कोरोना वायरस से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे से 20 जिलों में मतदान किया जा रहा है। कई जगह पर मतदान संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है। 15 अप्रैल को संपन्न हुए पहले चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 19 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान हुआ।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के 2430 बूथों पर वोटिंग हो रही है।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में फिरोजाबाद और कासगंज जिले में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। दोनों जिलों में मतदान को लेकर सुरक्षा और कोविड से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है
राज्य के बीस जिलों में सात बजे से 30571613 मतदाता 49789 मतदान केंद्र पर आज अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यह लोग 748 जिला पंचायत सदस्य, 18530 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 14379 ग्राम प्रधान व 180473 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम छह बजे तक चलेगा। 11 घंटे तक होने वाले मतदान में कोरोना संक्रमित को भी वोटिंग करने का मौका दिया जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अफसरों को निर्देश दिया है कि ऐसी बेहतर व्यवस्था कराई जाए कि किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की स्थिति न बने।
प्रदेश में आज अमेठी, उन्नाव, औरय्या, कानपुर देहात, कासगंज, चन्दौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिजार्पुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर जिलों में मतदान हो रहा है।
प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए 509 निरीक्षक, 7600 उपनिरीक्षक, 15736 मुख्य आरक्षी, 56251 आरक्षी, 66444 होमगार्ड, 2473 पीआरडी जवान व 6282 रिक्रूट आरक्षी मुस्तैद हैं। इसके अलावा 55 कंपनी व दो प्लाटून पीएसी व दस कंपनी सीएपीएफ के जवान भी संवेदनशील क्षेत्रों में मुस्तैद है। प्रदेश में सात मार्च से विशेष अभियान के तहत पुलिस कार्रवाई की जा रही है, जिससे पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aERSzY
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment