Video: असम के करीमगंज में लावारिस कार में ईवीएम मिली, 4 अधिकारी सस्पेंड, प्रियंका गांधी ने पुनर्मूल्यांकन की मांग की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के करीमगंज में लावारिस कार में ईवीएम मिलने के बाद राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। गाड़ी में ईवीएम मिलने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी राजनीतिक दलों से ईवीएम के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। करीमगंज जिले में गाड़ी से ईवीएम बरामद किए जाने से माहौल भी तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं चुनाव आयोग ने इस मामले में 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
Every time there is an election videos of private vehicles caught transporting EVM’s show up. Unsurprisingly they have the following things in common:
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021
1. The vehicles usually belong to BJP candidates or their associates. ....
1/3 https://t.co/s8W9Oc0UcV
क्या कहा प्रियंका गांधी वाड्रा ने?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईवीएम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, 'हर बार चुनाव के दौरान ईवीएम को निजी वाहनों में ले जाते हुए पकड़े जाने पर कई चीजें एक होती हैं,
1. वाहन आमतौर पर भाजपा उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों के होते हैं।'
2. इस तरह के वीडियो को एक घटना के रूप में लिया जाता है और बाद में खारिज कर दिया जाता है।
3. बीजेपी अपने मीडिया तंत्र का इस्तेमाल उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए करती है जिन्होंने ईवीएम को निजी गाड़ियों में ले जाने के वीडियो को उजागर किया होता है।
तथ्य यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जा रही है और उनके बारे में कुछ भी नहीं किया जा रहा है।
चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई शुरू करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम पर पुनर्मूल्यांकन शुरू करने की आवश्यकता है।
क्या है पूरा मामला?
1. करीमगंज जिले के कनिसैल कस्बे में एक बोलेरो गाड़ी में ईवीएम मिली।
2. जनता की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी मौके पर पुहंचे तो वहां कोई नहीं था।
3. कोई मतदान अधिकारी, चुनाव आयोग का कोई कर्मचारी गाड़ी में या आसपास नहीं मिला।
4. आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए करीमगंज के डीएम से रिपोर्ट तलब की।
5. शुरुआती जांच में पता चला कि गाड़ी पाथरकांडी निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की है।
6. करीमगंज जिले में गाड़ी से ईवीएम बरामद किए जाने से माहौल तनावपूर्ण।
7. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईवीएम का वीडियो ट्वीट करते हुए सवाल खड़े किए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3witHkd
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment