Corona: रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने रद्द किए चुनावी इवेंट हुई क्वारंटीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने ट्वीट करके दी है। हालांकि प्रियंका गांधी की ​कोराना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की थी। 

प्रियंका गांधी ने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है। मैं अब क्वारंटीन रहूंगी।

असम के करीमगंज में लावारिस कार में ईवीएम मिली

प्रियंका ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें कहा है कि वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, ‘’हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’’



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Robert Vadra Corona positive, Priyanka Gandhi Quarantine
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3woE0Dh
via IFTTT

Comments