राहुल गांधी बोले- मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे 'सिस्टम' को सच दिखाते चलो!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही रही है। इस गंभीर संकट के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे 'सिस्टम' को सच दिखाते चलो!'

इससे पहले मंगलवार को भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू की एक कटिंग भी ट्विटर पर शेयर की था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, मोदी सरकार को यह महसूस करना चाहिए कि लड़ाई कोविड के खिलाफ है, यह कांग्रेस या अन्य राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नहीं है। 

बता दें कि द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा था कि 'मेरा मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ना 'आपके बनाम हमारी' (मोदी सरकार VS कांग्रेस) जंग नहीं है। ये हमारी (देश) बनाम कोरोना के खिलाफ जंग है। इसलिए कोविड के खिलाफ यह लड़ाई राजनीतिक गठबंधन से परे है। हमें इस लड़ाई को एक राष्ट्र के रूप में मिलकर लड़ना है।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Congress President Rahul Gandhi appeales people to help each other
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nuyWcD
via IFTTT

Comments