कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर खुद दी जानकारी
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। राहुल ने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
After experiencing mild symptoms, I’ve just tested positive for COVID.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 20, 2021
All those who’ve been in contact with me recently, please follow all safety protocols and stay safe.
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेशन में है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद क्वारनटीन में चले गए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3x82bX9
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment