भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर, सरकार से बोले राहुल - यह लड़ाई कांग्रेस नहीं, बल्कि कोविड के खिलाफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर कहर बनकर आई है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस नहीं, बल्कि कोविड के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू की एक कटिंग भी ट्विटर पर शेयर की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदी सरकार को यह महसूस करना चाहिए कि लड़ाई कोविड के खिलाफ है, यह कांग्रेस या अन्य राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नहीं है। बता दें कि द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा है कि 'मेरा मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ना 'आपके बनाम हमारी' (मोदी सरकार VS कांग्रेस) जंग नहीं है। ये हमारी (देश) बनाम कोरोना के खिलाफ जंग है। इसलिए कोविड के खिलाफ यह लड़ाई राजनीतिक गठबंधन से परे है। हमें इस लड़ाई को एक राष्ट्र के रूप में मिलकर लड़ना है।'

सोनिया गांधी ने कहा, 'इस वक्त राजनीतिक आम सहमति जरूरी है। हम सभी नेताओं को एक साथ होकर इस आपदा के खिलाफ लड़ना चाहिए, जिससे देश जूझ रहा है। दुर्भाग्य से, मोदी सरकार ने बार-बार यह दिखाया है उनको सर्वसम्मति पसंद नहीं है। मेरा सच में ऐसा मानना है कि चुनौतीपूर्ण समय में राजनीतिक नेतृत्व को हमारे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। हमने पहले कई बार ऐसा किया है। एक देश और एक लोकतंत्र के रूप में, भारत हमेशा संकट में एक साथ आया है।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rahul Gandhi says, this fight is not against Congress, but against covid
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gI4eeM
via IFTTT

Comments