Assembly Election 2nd phase : बंगाल में 80% और असम में 74% वोटिंग, नंदीग्राम पोलिंंग बूथ पर हंगामा, ममता ने राज्यपाल को फोन कर कहा- EC ने नहीं सुनी तो कोर्ट जाऊंगी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता/दिसपुर। पश्चिम बंगाल और असम की 69 सीटों पर आज (गुरुवार 1 अप्रैल) को दूसरे चरण के तहत वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6 बजे तक बंगाल में 80.43% और असम में 73.03% मतदान हुआ है। हालांकि इस दौरान बंगाल में कुछ जगह हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं भी सामने आईं। बता दें कि बंगाल में पहले फेज में 79.79% और असम में 72.14% वोटिंग हुई थी।

इस बीच ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि PM मोदी चुनाव वाले दिन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कैसे कर सकते हैं? ममता ने आरोप लगाया कि अमित शाह सीधे केंद्र के भेजे सुरक्षाकर्मियों को आदेश दे रहे हैं। ये चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Second phase of assembly elections: 80% voting in Bengal and 74% in Assam
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3rHUhzQ
via IFTTT

Comments