Video: राहुल गांधी का पुशअप चैलेंज, 9 सेकंड में 13 पुशअप्स लगाकर दिखाया फिटनेस का दम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कन्याकुमारी में  युवा छात्र-छात्राओं से बात की। इसी दौरान वह एक छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नज़र आए। राहुल गांधी ने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है। राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा। जो वीडियो सामने आया है, उसमें राहुल गांधी ने 9 सेंकड में नॉनस्टाप 13 पुशअप्स किए।

राहुल ने तमिलनाडु के मूलगुमूदन के सेंट जोसेफ स्कूल में छात्रों के साथ पारंपरिक डांस भी किया।

इससे पहले राहुल गांधी ने नागरकोइल जाते समय अचंगुलम गांव की सड़क पर गाड़ी रुकवाकर पामिरा फल का आनंद लेते दिखाई दिए। राहुल गांधी को देखकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।

बता दें कि  राहुल गांधी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में लगे हैं। युवा छात्र-छात्राओं से संवाद से पहले राहुल ने कन्याकुमारी में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में तमिल लोगों के प्रति सम्मान नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम आरएसएस को तमिल संस्कृति का अपमान नहीं करने देंगे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rahul Gandhi wows netizens with push-ups, Watch video
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37Zu34H
via IFTTT

Comments