Assembly Election: पहले फेज की वोटिंग खत्म, West Bengal में हिंसा के बीच 79.79% और Assam में 72.30% मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। West Bengal और Assam की कुल 77 सीटों पर शनिवार को पहले चरण के तहत मतदान हुए। इनमें बंगाल की 30 और असम की 47 सीटें शामिल हैं। इलेक्शन कमीशन से मिली जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे तक यानी 11 घंटे में बंगाल में 79.79% और असम में 72.14% वोटिंग हुई। मतदान का समय शाम 6 बजे तक तय किया गया था। कोरोना की वजह से इसे 1 घंटे बढ़ाया गया था।

बंगाल में 60 पोलिंग बूथ पर EVM से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ जगह EVM में तकनीकी दिक्कत की वजह से वोटर्स को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस बीच, पश्चिम बंगाल की CM और TMC नेता ममता बनर्जी ने खड़गपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि चुनाव के दौरान PM बांग्लादेश गए हुए हैं और वहां बंगाल पर भाषण दे रहे हैं। यह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। हम चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेंगे।

ममता बोलीं- क्यों न PM मोदी का वीजा रद्द कर दिया जाए
ममता ने कहा कि कभी-कभी वे कहते हैं कि ममता बांग्लादेश से लोगों की घुसपैठ कराती हैं, लेकिन वह (PM मोदी) खुद वोट मार्केटिंग के लिए बांग्लादेश चले जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बांग्लादेशी एक्टर हमारी रैली में शामिल हुए थे। BJP ने बांग्लादेश की सरकार से बात की और उनका वीजा रद्द करवा दिया। यहां चुनाव हो रहे हैं, तो आप बांग्लादेश में जाकर एक समुदाय के वोट मांगें, अब क्यों नहीं आपका वीजा रद्द कर दिया जाए?

किम जोंग के स्टाइल में चल रही हैं ममताः गिरिराज
सुवेंदु अधिकारी के भाई की गाडी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह घटना ममता बनर्जी की हताशा के कारण हुआ है। ममता बनर्जी अब सीपीएम से भी आगे बढ़ गईं हैं, कोरिया के नेता किम जोंग के स्टाइल में चल रही हैं। अपने विरोधियों की हत्या करना चाहतीं हैं।  

भाजपा ने टीएमसी पर लगाया पैसे बांटने का आरोप
बंगाल में मतदान के दौरान 60 पोलिंग बूथ पर EVM से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ जगह मतदाताओं को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुरुलिया में टीएमसी उम्मीदवार ने मतदाताओं को पैसे बांटे हैं। भाजपा ने  इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

टीएमसी और भाजपा ने 29-29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं
बंगाल में आज पहले चरण के लिए 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। टीएमसी और भाजपा ने जहां 29-29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन ने सभी 30 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं।

टीएमसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप
सुवेंदु अधिकारी के भाई देवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके गाड़ी पर भी हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई। ड्राइवर को चोट आई है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त गाड़ी पर हमला किया गया उस वक्त वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। 

दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को
बता दें कि बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान जारी है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
79.79% turnout in West Bengal and 72.30% turnout in Assam
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39ku6c4
via IFTTT

Comments