बंगाल चुनाव: मामता के खिलाफ नंदीग्राम से चुनावी मैदान में खड़े होंगे शभेंदु अधिकारी, भाजपा के 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज (शनिवार, 6 मार्च 2021) अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम शुभेंदू अधिकारी का है। वे पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से ममता बेनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि सुबह ही पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसके संकेत भी दिए थे।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी। खड़गपुर से तपन भुइया, मेदिनीपुर से संबित दास, नयाग्राम से बाकुल मुर्मू, झारग्राम से सुकमय सतपति, बिनपुर सालन सरीन। सुवेंदु अधिकारी ममता के खास करीबी मंत्री थे। कुछ माह पूर्व ही वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट अब सबसे आकर्षक व कड़ी चुनौती वाली होगी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bengal Election: Shabhendu Adhikari to stand in the electoral arena from Nandigram against Mamta
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3qh00Mc
via IFTTT

Comments