बंगाल चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण, पहली कैबिनेट में होगा लागू CAA, जानें और क्या है खास
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे सोनार बांग्ला संकल्प पत्र कहा है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33% आरक्षण, मछुआरों को हर साल 6 हजार रुपए, केजी से पीजी तक महिलाओं की पढ़ाई फ्री करने और उत्तर बंगाल, जंगल महाल और सुंदरबन में तीन नए एम्स खोलने की बात कही है। वहीं, इन जगहों पर हर परिवार में एक सदस्य को रोजगार का वादा भी किया गया है।
बीजेपी के संकल्प पत्र को जारी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सोनार बांग्ला के सपने पर ‘संकल्प पत्र’ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकारें संकल्प पत्र पर चलती हैं। हमने संकल्प पत्र को अहम स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प दुनिया के सबसे बड़े दल का, ये संकल्प है एक संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी का, ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का।
हम सोनार बांग्ला संकल्प पत्र लेकर आए : शाह
अमित शाह ने कहा कि घोषणापत्र की जगह हमने 'संकल्प पत्र' नाम देना उचित समझा है। क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को कैसे पूरा करेंगे। हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि बंगाल की जनता की इच्छाओं और आकांक्षाओं को हम पूरा करें। इसलिए हम सोनार बांग्ला संकल्प पत्र लेकर आज आपके सामने उपस्थित हुए हैं।
संकल्प पत्र में क्या खास
- भाजपा के संकल्प पत्र में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा की गई है। लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त दी जाएंगी।
- सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू किया जाएगा।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हजार रुपये तीन साल से जो ममता दीदी ने नहीं पहुंचाया है वो सीधे किसानों को बैंक अकाउंट में देंगे।
- हर वर्ष किसानों को भारत सरकार का जो 6 हजार रुपये आता है उसमें राज्य सरकार का 4 हजार रुपया जोड़कर दिया जाएगा। मत्स्य पालकों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- हमने तय किया है कि पहले ही कैबिनेट के अंदर बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच पाए। हमने तय किया है कि व्यक्ति क्या, परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह की सीमा सुरक्षा की व्यवस्था हम करेंगे।
- मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक डीबीटी से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
- देशभर में बेरोकटोक हर धर्म का त्योहार मनाया जाए। विशेषकर सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने के लिए, भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी को कोर्ट की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था होगी। ओबीसी आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी।
- कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए एम्स बनाएंगे।
- बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा।
- बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम सीएमओ के अंतर्गत एंटी करप्शन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कंप्लेंट सीधे मुख्यमंत्री को पहुंचा पाएगा।
- हम पश्चिम बंगाल की जनता से वादा करते हैं कि जैसे पहले कम्युनिस्ट और बाद में टीएमसी ने जो सत्ता में होता है, वो सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव में हिंसा करते हैं। हम निष्पक्ष चुनाव हो, वो सुनिश्चित करेंगे और राजनीतिक हिंसा बंगाल में भूतकाल की बात हो जाएगी।
- 11 हजार करोड़ रुपये के सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे, जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा। हम निवेशकों के लिए इन्वेस्ट बांग्ला की स्थापना करेंगे।
- विधवाओं के पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किए जाएंगे।
- पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
- छोटे किसानों और मछुआरों के लिए 3 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की जाएगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/390Ybxb
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment