विधानसभा चुनाव 2021: करीमगंज में गरजे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस की नीति ने असम को बर्बाद किया, BJP ने किया कनेक्ट
डिजिटल डेस्क, करीमगंज। बंगाल समेत पांचों चुनावी राज्यों में हलचल जारी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के पुरुलिया के बाद असम के करीमगंज पहुंचे। यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति ने असम को बर्बाद किया। अब BJP इस क्षेत्र को कनेक्ट कर रही है।
पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें
- पीएम ने कहा कि आज असम में विकास और विश्वास की लहर है, असम में शांति और समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है विकास, तेज़ विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।
- दशकों पहले ये पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक डिस्कनेक्टिड राज्यों में शामिल कर दिया।
- कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।
- असम के पुराने गौरव को लौटाने के लिए पारंपरिक ट्रेड रूट को फिर से मजबूत करने का प्रयास हो रहा है। जलमार्गों को बड़े कॉर्गो परिवहन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। सिलचर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ये क्षेत्र आयात-निर्यात का हब बन सके।
- आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है।
- आज कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38RDIef
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment