Petrol and diesel: क्या आप जानते हैं पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइज ? पढ़ें कैसे बढ़ता है फ्यूल रेट
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की असल कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि आम जनता केंद्र और राज्य सरकार के लिए अच्छा-खासा टैक्स चुकाती हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का बेस प्राइज़ 31 रुपए 82 पैसे हैं। जबकि एक लीटर डीजल का बेस प्राइज़ 33 रुपए 46 पैसे हैं। हाल ही में केंद्र ने एक बात साफ कर दी हैं कि, फिलहाल सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने पर विचार नहीं कर रही हैं।
बता दें कि, देशभर में लगातार 9 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमत 25 पैसे फिर बढ़ा दी गई हैं, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 89.54 तो एक लीटर डीजल की कीमत 79.95 हो गई हैं। साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.00 रूपए प्रति लीटर और डीजल की 86.97 रूपए प्रति लीटर हो गई हैं। वही देश में कुछ जगह ऐसे हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रु. के करीब पहुंच चुकी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 100.07 देने होंगे।
जानिए सरकार पेट्रोल कितने में खरीदती हैं और आप कितना टैक्स देते हैं-
- राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का बेस प्राइज 31 रुपए 82 पैसे हैं।
- जिस पर माल ढुलाई 28 पैसे लगते हैं।
- जो डीलर के पास 32 रुपए 10 पैसे में पहुंचता हैं।
- लेकिन केंद्र इस पर 32.90 एक्साइज ड्यूटी लगाती हैं, जो सरकार के खाते में जाता हैं।
- साथ ही 3.68 रुपए डीलर का कमीशन लगता हैं।
- दिल्ली में 20.61 रुपए वैट लगता हैं जो राज्य सरकार के खाते में जाता हैं। (हर राज्य के सरकार अलग-अलग वैट टैक्स वसूलती है)
- अब पेट्रोल आपके वाहन में पहुंचता हैं,जिसे आप 89.29 में खरीदते हैं।
- पेट्रोल के बेस प्राइज़ पर सरकार एक्साइज ड्यूटी घटा दें तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती हैं।
जानिए सरकार डीजल कितने में खरीदती हैं और आप कितना टैक्स देते हैं-
- राजधानी दिल्ली में 1 लीटर डीजल का बेस प्राइज़ 33 रुपए 46 पैसे हैं।
- जिस पर माल ढुलाई 25 पैसे लगते हैं।
- जो डीलर के पास 33 रुपए 71 पैसे में पहुंचता हैं।
- लेकिन केंद्र इस पर 31.80 एक्साइज ड्यूटी लगाती हैं, जो सरकार के खाते में जाता हैं।
- साथ ही 2.51 रुपए डीलर का कमीशन लगता हैं।
- और 11.68 रुपए वैट लगता हैं जो राज्य सरकार के खाते में जाता हैं।
- अब डीजल आपके वाहन में पहुंचता हैं,जिसे आप 79.70 में खरीदते हैं।
- डीजल के बेस प्राइज़ पर सरकार एक्साइज ड्यूटी घटा दें तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3u79UTB
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment