दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन ढेलकर मृत पाए गए, मुंबई के होटल में मिला शव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दादर और नागर हवेली के सात बार के सांसद मोहन डेलकर को मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मृत पाया गया है। माना जा रहा है कि सांसद ने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है।

मोहन डेलकर संसद के एक इंडिपेंडेंट मेंबर थे। मोहन डेलकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। पिछले साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद मोहन डेलकर ने दादरा और नगर हवेली में स्थानीय चुनाव के लिए जेडीयू के साथ गठबंधन किया था।

बता दें कि 58 साल के डेलकर 1989 में पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर थी। वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे। बाद में उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था। मोहन डेलकर तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Dadra and Nagar Haveli MP Mohan Delkar found dead at hotel in Mumbai's Marine Drive
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aELppm
via IFTTT

Comments