फ्लोर टेस्ट से पहले पुडुचेरी के एक और विधायक का इस्तीफा, कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार आई अल्पमत में

डिजिटल डेस्क, पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को एक और झटका लगा है। 22 फरवरी को बहुमत साबित करने के लिए होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस विधायक के. लक्ष्मीनारायण ने विधानसभा स्पीकर वीपी शिवकोझुंडु को त्यागपत्र सौंप दिया है। लक्ष्मीनारायण राजभवन निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। ऐसे में अब पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बहुमत खोती दिखाई दे रही है। लक्ष्मीनारायण के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की ताकत 13 हो गई है। जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं।  

लक्ष्मीनारायण ने कहा कि मैंने इस्तीफे का फैसला इसलिए लिया कि कांग्रेस ने मुझे सरकार या संगठन में महत्व नहीं दिया। यह पूछने पर कि क्या वे दूसरी पार्टी में शामिल होंगे? लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जैसा मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहेंगे वैसा करूंगा। पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर वीपी शिवकोलुंढु ने कहा कि मुझे दो विधायकों के इस्तीफे प्राप्त हुए हैं। मैंने मुख्यमंत्री और विधानसभा सचिव को इस बात की जानकारी दे दी है। मैं उनके इस्तीफों का परीक्षण करूंगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Two more MLAs quit in Puducherry; govt's strength drops to 11
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3k7n92h
via IFTTT

Comments