जम्मू बस स्टैंड से 7 Kg विस्फोटक बरामद, पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है। आज पुलवामा हमले की दूसरी बरसी है। इस बरसी पर जम्मू में आतंकी एक और साजिश रच रहे थे। जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। रविवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू में बस स्टैंड के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।
सूत्रों के अनुसार, जम्मू बस स्टैंड से 7 किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर आतंकी एक बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
आपको बता दें कि दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन आतंकी दस्ते ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dav8tZ
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment