अमित शाह चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटे, 28 फरवरी को तमिलनाडु और पुदुचेरी का दौरा करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। इसी के तहत गृहमंत्री 28 फरवरी को तमिलनाडु और पुदुचेरी का दौरा करेंगे। पार्टी की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृहमंत्री 28 फरवरी को सबसे पहले पुदुचेरी का दौरा करेंगे। यहां करईकल में साढ़े 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

पुदुचेरी के बाद वह तमिलनाडु का दौरा करेंगे। गृहमंत्री शाह तमिलनाडु के जानकीपुरम से सायं पांच बजे विजय संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री के दोनों राज्यों के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी है। तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम भी आयोग ने घोषित कर दिया है। दोनों राज्यों में एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को नतीजे घोषित होंगे।

बता दें कि पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान किया गया है। ये राज्य पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 8 फेज में चुनाव होंगे। असम में 3 फेज में और बाकी तीनों राज्यों में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। वोटिंग की शुरुआत पश्चिम बंगाल और असम से होगी। इन दोनों राज्यों में पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को होगी। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

तमिलनाडु में 2016 में 134 सीटें जीतकर AIADMK ने सरकार बनाई थी। DMK को 97 सीटें मिली थीं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन पिछले हफ्ते ही कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। इससे सरकार अल्पमत में आ गई। CM नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा। अभी यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Amit Shah to address public meetings in Tamil Nadu, Puducherry on Sunday
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZQPHDU
via IFTTT

Comments