23 वर्षीय महिला की मौत पर 'डर्टी पॉलिटिक्स', महाराष्ट्र के वनमंत्री ने इस्तीफा दिया
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के वन मंत्री और शिवसेना नेता संजय राठौड़ ने रविवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राठौड़ ने कहा कि उन्होंने पुणे में एक 23 वर्षीय महिला की मौत पर "डर्टी पॉलिटिक्स" के चलते अपना पद छोड़ा है। बता दें कि 8 फरवरी को एक इमारत से गिरने के बाद महिला की मृत्यु हो गई थी। विपक्षी भाजपा इसे राठौड़ से जोड़ रही थी। हालांकि यवतमाल के दिग्रास के विधायक ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
खबर में खास
- पुणे की 22 वर्षीय टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
- पूजा की मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मच गया।
- पूजा का नाम महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ के साथ जोड़ा गया।
- वन मंत्री का नाम जुड़ने के बाद सूबे के सीएम उद्धव ठाकरे पर राठौ़ड़ के इस्तीफे को लेकर दबाव बनाया गया
- विवाद बढ़ता देख सीएम उद्धव ठाकरे ने मंत्री संजय राठौड़ को तलब किया था।
- राठौड़ ने दावा किया कि महिला की "दुर्भाग्यपूर्ण" मौत के बाद "गंदी राजनीति" खेली जा रही है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NPZJT8
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment